Skip to content Skip to footer

About Us

आचार्य अभयानंद जी महाराज

|| जय गौ माता ||

🌸 आचार्य अभयानंद जी महाराज 🌸

(सनातन सेवाश्रम, गोरखपुर के पीठाधीश्वर)

“धर्म की रक्षा, गौसेवा, साधना और लोककल्याण ही मानव जीवन का परम उद्देश्य है।” — आचार्य अभयानंद जी महाराज

सनातन संस्कृति के गौरवशाली संवाहक, सनातन सेवाश्रम के पीठाधीश्वर, परमहंस तपस्वी, सिद्धयोगी, गौभक्त एवं राष्ट्रधर्म प्रवक्ता आचार्य अभयानंद जी महाराज का सम्पूर्ण जीवन सनातन धर्म, गौसंरक्षण और मानव सेवा को समर्पित है। उनका व्यक्तित्व साधना, सेवा और संस्कारों की दिव्य त्रिवेणी है।

📜 प्रारंभिक जीवन

आचार्य अभयानंद जी महाराज का जन्म 16 दिसम्बर 1992 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल के अंतर्गत जनपद महाराजगंज, तहसील निचलौल, ग्राम बेलवा, पोस्ट कैमाँ में हुआ। विशेष संयोग यह है कि 16 दिसम्बर को ही भारतवर्ष 1971 में ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर विजय दिवस के रूप में इसे मनाता है। इस कारण उनका जन्मदिवस धर्म और राष्ट्र की विजय का प्रतीक बन गया। महाराज जी के बाल्यकाल में ही आध्यात्मिकता के बीज बोए गए। उनके नाना-नानी ने संस्कारों की नींव रखी और सिसवा बाजार में प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ धर्म, संस्कृति और सेवा भाव का पोषण हुआ।

🎓 शिक्षा और साधना का प्रारंभ

ज्ञान और साधना की खोज ने महाराज जी को गोरखनाथ विद्यापीठ तक पहुँचाया, जहाँ से उन्होंने उत्तर मध्यमा (ज्योतिष) की शिक्षा प्राप्त की। इसी कालखंड में कामाख्या शक्तिपीठ की दिव्य साधना में उनका प्रवेश हुआ। माँ कामाख्या की कृपा से उन्हें सिद्धि प्राप्त हुई और “अभयानंद” नाम से आध्यात्मिक जीवन की एक नई यात्रा प्रारंभ हुई। तत्पश्चात्, महाराज जी ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, काशी से शास्त्री और आचार्य की उपाधि प्राप्त की। काशी प्रवास के दौरान वे ध्यान, साधना, अनुष्ठान और राष्ट्रकल्याण के यज्ञों में सतत् संलग्न रहे।

 

🕉 अध्यापन और लोकसेवा

शिक्षा पूर्ण होते ही महाराज जी को श्री संत वामन भाऊ संस्कृत महाविद्यालय, गहिनीनाथगढ़ (जिला बीड, महाराष्ट्र) में ज्योतिष विभाग के आचार्य के रूप में नियुक्त किया गया। लगभग एक वर्ष तक उन्होंने अध्यापन करते हुए ज्योतिष, आयुर्वेद और वेदज्ञान द्वारा अनगिनत लोगों का कल्याण किया। लेकिन माँ भगवती की प्रेरणा उन्हें गहन साधना-पथ की ओर ले चली।

🌿 साधना-पथ की दिव्य यात्रा

महाराज जी ने अपने जीवन का दीर्घ समय तप, ध्यान, योग और साधना में समर्पित किया। पंचवटी, नासिक के गोदावरी तट पर उन्होंने एक वर्ष की कठिन साधना सम्पन्न की।इसके बाद उन्हें सिसवा कुटी, जनपद कुशीनगर के एक प्राचीन मठ में उत्तराधिकारी आचार्य के रूप में सेवा का अवसर मिला। यहाँ उन्होंने गौसेवा, साधना और जनकल्याण के विविध कार्य किए

🌺 कामाख्या सिद्धि और “अभयानंद” नाम का महत्त्व

महाराज जी की साधना का सर्वोच्च शिखर था कामाख्या शक्तिपीठ की तांत्रिक साधना। माँ कामाख्या की असीम कृपा से उन्हें अद्वितीय सिद्धियाँ प्राप्त हुईं। यहीं उन्हें “ अभयानंद ” नाम की दिव्य उपाधि मिली, जिसका अर्थ है — “निर्भय आनंद”, अर्थात् — “जिसका जीवन भय, मोह और बंधन से परे हो।”

🏛 सनातन सेवाश्रम की स्थापना

महाराज जी का हृदय सदैव गौसेवा, धर्मसंरक्षण और संस्कारों के संवर्धन की चिंता से व्यथित रहता था। गोरखपुर प्रवास के दौरान उनकी भेंट धर्मनिष्ठ श्री मुकेश कुमार अग्रवाल जी से हुई। इस पवित्र मिलन से प्रेरणा लेकर “सनातन सेवाश्रम ट्रस्ट” की स्थापना हुई। आज सनातन सेवाश्रम एक आध्यात्मिक केंद्र है — धर्मप्रचार का प्रखर स्रोत,  गौसंरक्षण का गढ़,  संस्कार-संवर्धन का आधार, और लोकसेवा का अखंड दीपस्तंभ |

✨ सनातन सेवाश्रम के उद्देश्य और कार्य

1. गौसंरक्षण एवं गौसेवा गौमाता की रक्षा, उपचार, सेवा और संवर्धन हेतु विशेष प्रकल्प।

2. धर्मप्रचार एवं संस्कृति संरक्षण वेद, उपनिषद, पुराण और संस्कारों का प्रसार।

3. लोककल्याण गरीब, असहाय, विधवा, अनाथ और वंचितों की सेवा।

4. युवा जागरण एवं राष्ट्र निर्माण युवाओं में धार्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रधर्म के प्रति जागरूकता।

🌸 समर्पित जीवन का संदेश

आचार्य अभयानंद जी महाराज का सम्पूर्ण जीवन सनातन धर्म, साधना, गौसेवा और लोककल्याण के लिए समर्पित है। उनका जन्मदिवस 16 दिसम्बर, जो भारत विजय दिवस के साथ जुड़ा है, उनके जीवन को धर्म और राष्ट्र की विजय का प्रतीक बनाता है।

“गौ, गंगा, गीता और गुरु  यही सनातन संस्कृति की आधारशिलाएँ हैं।”

BRINGING VEDIC Rituals to Every Home

Dedicated to preserving and promoting the eternal wisdom of Sanatan Dharma, we serve as a guiding light for all who seek truth, peace, and spiritual fulfillment. Rooted in timeless Vedic traditions and universal values, our vision is to harmonize the ancient with the modern, making spiritual knowledge accessible and practical in today’s fast-paced world.

We believe that Sanatan Dharma is not just a religion but a way of life—an eternal path that embraces love, harmony, and inner awakening. With this purpose, we aim to act as a bridge between tradition and modernity, enabling seekers to rediscover their divine essence while staying grounded in the realities of daily life.

Our Mission

  • Authentic Guidance

  • Sacred Products 

  • Transformative Experiences 

  • Cultural Preservation

Comprehensive spiritual guidance and services for your dharmic journey

Dharma

Upholding righteousness, truth, and moral duty in every action, guiding life with clarity and purpose.

 

Seva

Selfless service offered with compassion and devotion for the welfare and upliftment of others.

 

Palmistry

Understanding personality, strengths, and life patterns by interpreting the lines and mounts of the hand.

 

Vastu

Balancing energy in homes and workplaces through traditional architectural principles for harmony and well-being.

Our Activities & Services

Comprehensive spiritual and community services rooted in ancient wisdom

Meditation & Yoga

Daily meditation sessions and yoga classes for physical and spiritual well-being

Palmistry

Daily meditation sessions and yoga classes for physical and spiritual well-being

Vastu Consultation

Comprehensive courses on Vedic scriptures, Sanskrit, and dharmic principles

Gemstone Remedies

Traditional Ayurvedic treatments and herbal remedies for holistic health

Kundali Analysis

Food distribution, medical camps, and support for underprivileged communities

Festival Celebrations

Traditional celebrations of Hindu festivals with cultural programs and rituals

Spiritual Counseling

Personal guidance and counseling sessions for life challenges and spiritual growth

Ayurvedic Healing

Traditional Ayurvedic treatments and herbal remedies for holistic health

Spiritual Education

Comprehensive courses on Vedic scriptures, Sanskrit, and dharmic principles

Community Service

Food distribution, medical camps, and support for underprivileged communities

Begin Your Spiritual Journey Today

Connect with the divine wisdom of Sanatan Dharma and transform your life through our authentic spiritual practices.

Sanatan Sewashram is revolutionizing access to spiritual services across India by seamlessly connecting devotees with expert pandits and revered temples. In partnership with over 50 renowned shrines, we offer exclusive pujas and sacred offerings performed by qualified priests—delivering not only divine blessings but also video documentation of each ritual, bringing the sanctity of the temple straight to your home.

Copyright © 2026. Sanatan Sewashram. All Rights Reserved | Proudly Designed by: Vistar Infotech