Skip to content Skip to sidebar Skip to footer

संतान सेवाश्रम

🕉️ संतान सेवाश्रम के बारे में

संतान सेवाश्रम एक सामाजिक एवं आध्यात्मिक सेवा संस्था है, जिसका मुख्य उद्देश्य मानव सेवा, समाज कल्याण और जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। यह आश्रम सेवा, करुणा और समर्पण की भावना के साथ समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के लिए निरंतर कार्य करता है।

संतान सेवाश्रम का विश्वास है कि सेवा ही सच्चा धर्म है। इसी उद्देश्य के साथ यह आश्रम अनाथ एवं बेसहारा बच्चों की देखभाल, शिक्षा एवं संस्कार देने का कार्य करता है। साथ ही निसंतान दंपतियों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन, परामर्श और आशा का संबल प्रदान करता है।

आश्रम द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, धार्मिक एवं सामाजिक जागरूकता जैसे अनेक सेवा कार्य संचालित किए जाते हैं। हमारा लक्ष्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जहाँ हर व्यक्ति सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के साथ जीवन जी सके।

संतान सेवाश्रम सभी सेवा-भाव रखने वाले लोगों को इस पवित्र कार्य में सहभागी बनने के लिए आमंत्रित करता है, ताकि मिलकर एक सशक्त, संवेदनशील और संस्कारित समाज का निर्माण किया जा सके।

पूज्य श्री राजन जी महाराज के मुखारविंद से सनातन सेवाश्रम के दिव्य प्रकल्प की घोषणा 🌸
🚩🪷 09 अरब श्रीराम नाम लेखन जप-यज्ञ महासंकल्प🪷🚩
सीताराम🚩
चम्पा देवी पार्क, नौका विहार, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश, भारत) में आयोजित दिव्य श्रीराम कथा के पावन मंच से अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पूज्य श्री राजन जी महाराज ने सनातन सेवाश्रम ट्रस्ट द्वारा संचालित रामनाम लेखन जप-यज्ञ महासंकल्प को पूर्ण करने हेतु समस्त रामभक्तों एवं सनातन धर्मप्रेमियों से भावपूर्ण आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि यह महाप्रकल्प जन-जन में भक्ति, संस्कार एवं सनातन चेतना जागृत करने वाला एक अद्भुत यज्ञ है।
🚩 जय श्रीराम
🪷 सीताराम
संतान सेवाश्रम निस्वार्थ सेवा, करुणा और संस्कार की भावना के साथ समाज के जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करता है। हमारा उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा के माध्यम से एक सशक्त एवं संवेदनशील समाज का निर्माण करना है।
यह वीडियो संतान सेवाश्रम की सेवा भावना, कार्यों और उद्देश्य को दर्शाता है। हमारा प्रयास है कि सेवा, संस्कार और समर्पण के माध्यम से समाज के हर जरूरतमंद तक सहायता पहुँचे।

Leave a comment

Begin Your Spiritual Journey Today

Connect with the divine wisdom of Sanatan Dharma and transform your life through our authentic spiritual practices.

Sanatan Sewashram is revolutionizing access to spiritual services across India by seamlessly connecting devotees with expert pandits and revered temples. In partnership with over 50 renowned shrines, we offer exclusive pujas and sacred offerings performed by qualified priests—delivering not only divine blessings but also video documentation of each ritual, bringing the sanctity of the temple straight to your home.

Copyright © 2026. Sanatan Sewashram. All Rights Reserved | Proudly Designed by: Vistar Infotech